विकीपीडिया क्या है (वेब आधारित)

बहुभाषी, वेब आधारित मुक्त सामग्री ज्ञानकोष परियोजना है जो दुनिया भर के योगदानकर्ताओं द्वारा सम्पादित किया जा रहा है यह एक विकि है जिसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी लेख को सम्पादन कड़ी के द्वारा कभी भी बदल सकता है। सम्पादित करें कड़ी केवल कुछ सुरक्षित पन्नों को छोड़कर सभी लेखों में मौजूद है। आगंतुकों को योगदान करने के लिए विशेष योग्यता की जरूरत नहीं है, चूंकि उनकी प्राथमिक भूमिका उन लेखों को लिखने में है, जो मौजूदा ज्ञान पर आधारित हैं। इसका अर्थ है कि यह सभी आयु तथा सांस्कृतिक एवम् सामाजिक पृष्ठभूमि के लोग विकिपीडिया लेख लिख सकते हैं। किसी की भी सूचनाएँ, उचित स्तर की जानकारी, अंतर- संदर्भ, या प्रशंसा पत्र जोड़ने के लिए स्वागत है, जब तक वह विकिपीडिया की संपादन नीतियों के भीतर है। घटिया या विवादित जानकारी हटा दी जाएगी। इस वेबसाइट पर प्रस्तुत समस्त जानकारी (पाठ, अर्थात text) क्रियेटिव कॉमन्स ऐट्रिब्यूशन शेयर अलाइक ३.० एवं ग्नू मुक्त दस्तावेजी लाइसेंस (GFDL) के अर्न्तगत उपलब्ध है। चित्र एवं अन्य मीडिया मुख्यतः इन्हीं लाइसेंस के अंतर्गत हैं, परन्तु कुछ चित्र कॉपीराइट वाले भी हैं जिनका उपयोग उचित उपयोग (fair use) के अंतर्गत किया गया है।
sonuonlinetechnical@gmail.com

नाम सोनू कुमार/ कार्य - श्री कृष्ण लीला का पात्र प्रस्तुत होते हुए पेश होने का आश एवम प्रयास जय श्री कृष्णा

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने